राजस्थान

राजस्थान न्यूज़: जालोर में मामूली विवाद के बाद दिनदहाड़े गोली मारी, व्यक्ति की मौके पर मौत

Admin Delhi 1
12 March 2022 1:14 PM GMT
राजस्थान न्यूज़: जालोर में मामूली विवाद के बाद दिनदहाड़े गोली मारी, व्यक्ति की मौके पर मौत
x

क्राइम न्यूज़ अपडेट: जिले के रामा गांव में आपसी विवाद में पड़ोसी ने गोली मारकर युवक की हत्या कर दी। मृतक भीखाराम का दो दिन पहले मामूली बात को लेकर आरोपित श्रवण सिंह से विवाद हो गया था। यह मामला पुलिस तक भी पहुंचा और पुलिस ने दोनों को पाबंद भी किया। शनिवार सुबह भीखाराम को उसके घर पर आरोपित श्रवण ने गोली मार दी। गोली लगते ही भीखाराम की मौत हो गई और श्रवण सिंह फरार हो गया। ग्रामीणों ने आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव उठाने से इनकार कर दिया है। एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया कि रामा गांव में शनिवार सुबह आपसी विवाद को लेकर श्रवण सिंह जोधा अपने पड़ोसी युवक भीखा राम के घर पहुंचा और गेट खोलने के लिए आवाज लगाई।

इस पर परिवार के दो बच्चे दौड़ते हुए पहुंचे और गेट खोला। गेट खुलते ही आरोपी ने फायरिंग कर दी। बंदूक से निकले छर्रे पास खड़े दोनों बच्चों को भी लग गए। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। सूचना पर भाद्राजून पुलिस समेत डीएसपी मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। पुलिस ने बंदूक को बरामद कर लिया है और आरोपित की तलाश कर रही है। आरोपित और मृतक के घर के बीच करीब 50 मीटर की दूरी है। मृतक भीखाराम देवासी की सात साल पहले शादी हुई थी और उसके दो बेटियां भी है। वह गांव में ही खेती का काम करता था। आरोपित युवक कोई काम नहीं करता है और दिनभर गांव में घूमता रहता है।

Next Story