राजस्थान
राजस्थान न्यूज: दीपावली को लेकर पुलिस ने व्यापारियों से किया संवाद
Gulabi Jagat
13 Oct 2022 10:27 AM GMT

x
Source: aapkarajasthan.com
दीपावली की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन ने त्रिपोली बाजार में व्यापारियों के साथ जन संवाद किया।कार्यक्रम पुलिस कमिश्नर रविदत्त गौड़, डीसीपी पूर्व डॉ. अमृता दुहन, एडीसीपी यातायात चैनसिंह, एसीपी सेंट्रल लाभूराम, एसीपी ईस्ट यातायात नरेंद्र, सदर बाजार थानाधिकारी सुरेश पोटलिया, नागौरी गेट थानाधिकारी शेषकरण, खांडा फलसा थानाधिकारी गीता विश्नोई और यातायात निरीक्षक निशा भटनागर की मौजूदगी में हुआ।
व्यापारियों ने बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने और यातायात प्रबंधन में सुधार पर जोर दिया। इस दौरान मोती चौक चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष दीपक सोनी, पार्षद मनीष लोढ़ा, पूर्व पार्षद जयप्रकाश खरेचा, न्यू रोड ट्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन सोनी, सचिव आशीष सोनागारा मौजूद थे।

Gulabi Jagat
Next Story