राजस्थान
राजस्थान न्यूज: सर्दी की वजह से 6 दिन में रात का तापमान 5.2 डिग्री गिरा
Gulabi Jagat
21 Nov 2022 11:30 AM GMT

x
Source: aapkarajasthan.com
राजस्थान न्यूज
अलवर न्यूज, सर्दी का असर दिन व दिन बढ़ता जा रहा है। अब खेतों में ओस की बूंदें जमने लगी हैं। पिछले 6 दिनों में शहर के रात के तापमान में 5.2 डिग्री और दिन के तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट आई है। शनिवार की तुलना में रविवार को शहर के दिन के तापमान में 0.9 डिग्री की गिरावट आई है जबकि न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।
न्यूनतम तापमान में भले ही मामूली बढ़ोतरी हुई हो, लेकिन रात में ठंड का असर कम नहीं हुआ है। रविवार को शहर का न्यूनतम तापमान 7.9 और अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री रहा। शहर के बाहरी इलाकों में सुबह कोहरा छाया रहा। दोपहर में धूप तेज नहीं थी। सूर्यास्त के बाद ठंड का असर फिर से बढ़ने लगा।
कला कॉलेज के भूगल के प्रोफेसर विजय वर्मा का कहना है कि पश्चिम विक्षेम खत्म हो गया है। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी से ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे सर्दी का असर बढ़ गया है।
जिले में गेहूं की बुवाई चल रही है। किसान सरसों और चना की बोवनी कर चुके हैं। कृषि विस्तार सहायक उप निदेशक केएल मीणा ने कहा कि जिले में चल रहा सीजन गेहूं, सरसों और चना की फसल की दृष्टि से काफी अच्छा और लाभकारी है. यह मौसम चना और सरसों की फसल के लिए भी उपयुक्त है।हालांकि इन दिनों और रात में ओस और ठंड बढ़ने से प्याज के झुलसने की संभावना बढ़ गई है। हालांकि जिले में कहीं से भी प्याज में सडऩे की शिकायत नहीं मिली है। किसानों के लिए अच्छे संकेत हैं।
Tagsराजस्थान न्यूज

Gulabi Jagat
Next Story