राजस्थान
Rajasthan News: बोरवेल में गिरी नीरू को 17 घंटे बाद निकाला गया
Bharti Sahu 2
19 Sept 2024 11:45 AM IST

x
Rajasthan News: बांदीकुई स्थित वार्ड नंबर 2 में बोरवेल में गिरी मासूम बच्ची को करीब 17 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला लिया गया। बुधवार शाम 5 बजे गड्ढे में गिरी बच्ची को गुरुवार सुबह करीब 10.10 बजे सुरक्षित बाहर निकाला गया। बच्ची को बचाने के लिए एनडीआरएफ ने सुरंग बनाई। टीम ने बोरवेल के पास करीब 35 फीट गहरा गड्ढा खोद कर पाइप के जरिए टनल बनाई और फिर बच्ची को आसानी से बोरवेल से बाहर निकाल लिया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार यादव लगातार मौके पर मौजूद रहे और ऑपरेशन की मॉनिटरिंग करते हैं। सबसे खास बात यह रही कि रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान लगातार बच्ची के लिए खाने पीने की व्यवस्था की जाती रही। उसे बोरवेल में दूध, चॉकलेट और बिस्किट डाला गया। साथ ही बच्ची को ऑक्सीजन पाइप के जरिए पहुंचाई जाती रही। द बच्ची को निकालने में जुटी एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने करीब 17 घंटे के ऑपरेशन के बाद गुरुवार सुबह बच्ची को सकुशल बाहर निकाल लिया।
TagsRajasthanबोरवेलनीरूनिकाला RajasthanborewellNeerurescued जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





