राजस्थान

Rajasthan News: नशे में धुत पोते ने दादी के साथ की शर्मनाक हरकत, होश में आने पर उठाया ऐसा कदम

Bharti Sahu 2
2 Oct 2024 11:58 AM IST
Rajasthan News:   नशे में धुत पोते ने दादी के साथ की शर्मनाक हरकत, होश में आने पर उठाया ऐसा कदम
x
Rajasthan News: अलवर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की चार माह पहले ही शादी हुई थी और वह अपनी दादी के साथ रह रहा था। घर वालों का कहना है कि मृतक की मारपीट से दादी शांति देवी घायल हो गई थी। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान जब 24 वर्षीय विष्णु को होश आया तो उसे अपने किए पर पछतावा हुआ और उसने मौत को गले लगा लिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक काफी शराब पीता था और अपनी दादी के साथ रहता था। पड़ोस में रहने वाले लोग पेड़ से पत्ते तोड़ने के लिए शांति देवी के घर पहुंचे तो दरवाजा पहले से खुला था। घर में घुसकर उन्होंने देखा कि उनका पोता विष्णु फंदे से लटका हुआ है। तुरंत पड़ोसियों ने इसकी सूचना उसकी पत्नी और अन्य परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है तथा मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
Next Story