राजस्थान

Rajasthan News: झूठी शान के खातिर किया बेटी का क़त्ल

Bharti Sahu 2
5 July 2024 10:11 AM IST
Rajasthan News: झूठी शान के खातिर किया बेटी का क़त्ल
x
Rajasthan राजस्थान: राजस्थान में प्रेम विवाह करने वाली युवती के साथ दिल दहला देने वाली बड़ी घटना सामने आई है। जिसने भी इस घटना को सुना सन्न रह गया। दरअसल बारां जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है । जिले के हरनावदाशाहजी थाना क्षेत्र के एक बैंक से विवाहिता को उसी के परिजन उठाकर ले गए, उसके बाद उसी के परिजनों ने उसकी हत्या कर दी और उसके शव को आग लगा दी। इस मामले में बारां पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे है। मृतका का पति थाने में जाकर इस घटना की रिपोर्ट देने के लिए गिड़गिड़ाता रहा,लेकिन आरोप है कि पुलिस थाने पर मौजूद कार्मिकों ने उसे थाने से बाहर भगा दिया। जब लड़की की हत्या की बात लड़के ने डीएसपी को बताई तब जाकर पुलिस हरकत में आई।
लड़की की हत्या और शव को जलाने की सूचना पाकर बारां पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी और झालावाड़ पुलिस अधीक्षक रिचा तोमर दोनों ही घटना स्थल जावर के शमशान घाट पर पहुंच गए , जहां पुलिस के पहुंचने की सूचना पर परिजन भी मौके से फरार हो गए।
Next Story