राजस्थान

Rajasthan News: सवाई माधोपुर में मकान ढहने से एक युवक की मौत

Bharti Sahu 2
6 Sept 2024 7:12 AM IST
Rajasthan News:  सवाई माधोपुर में मकान ढहने से एक युवक की मौत
x
Rajasthan News: बीते चौबीस घंटे में जोधपुर तथा बाड़मेर सहित राज्य के अनेक जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई। सवाई माधोपुर के मलारना डूंगर थाना क्षेत्र में बारिश के कारण एक मकान के ढह जाने से उसके मलबे में दबकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सुबह माडोली गांव में एक मकान ढह गया जिसके मलबे में दबने से अमन मीणा (19) की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
Next Story