राजस्थान

Rajasthan News: कोटा में 19 वर्षीय छात्रा ने 12वीं मंजिल से छलांग लगाई

Bharti Sahu 2
19 Sept 2024 6:25 AM IST
Rajasthan News: कोटा में 19 वर्षीय छात्रा ने 12वीं मंजिल से छलांग लगाई
x
Rajasthan News: राजस्थान के कोटा से एक और आत्महत्या की घटना सामने आई है. 19 वर्षीय छात्रा ने बारहवीं मंजिल से छलांग लगा दी. जानकारी के मुताबिक, उसने मंगलवार देर रात राजीव गांधी नगर की एक बिल्डिंग से छलांग लगा दी. जवाहर नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है. छात्रा को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने छात्रा के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच की जा रही है| प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी में सामने आया है कि छात्रा ने बिल्डिंग के 12वें माले से कूदकर अपनी जान दी है। मृतका छात्रा की मौसी इसी इमारत के तीसरे माले पर रहती हैं। पुलिस छात्रा की सुसाइड के कारणों की जानकारी जुटा रही है। छात्रा के परिजनों ने फिलहाल पुलिस को इस घटना से संबंधित कोई जानकारी नहीं दी है। वही पुलिस छात्रा के फोन से संबंधित जानकारी भी जुटा रही है। पुलिस के मुताबिक, छात्रा ने डिप्रेशन चलते इस तरह का कदम उठाया है।
Next Story