राजस्थान
राजस्थान मिशन 2030 महिला अधिकारिता विभाग द्वारा कार्यशाला आयोजित
Tara Tandi
28 Aug 2023 7:00 PM IST

x
राज्य सरकार के राजस्थान मिशन 2030 के सम्बन्ध में महिला अधिकारिता विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं में सुधार, प्रशिक्षण, शिक्षा, सामाजिक सशक्तिकरण, सशक्तिकरण, आर्थिक राजनैतिक सशक्तिकरण, आर्थिक राजनैतिक सुरक्षा, संरक्षण, बचाव एवं अन्य किसी क्षेत्र व गुद्दों से सम्बन्धित सुझाव हेतु सम्बन्धित हितधारको से गहन परामर्श के लिए होटल किरन विला पैलेस में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक राजेश चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार के हितधारको से आपेक्षाओं के सम्बन्ध में सम्बोधन, विचार आमंत्रित किये गये। बैठक में स्वयं सेवी संस्था, सुपरवाईजर, साथिन, सामाजिक कार्यकर्ताओं को फीडबैक लेकर उनसे निर्धारित प्रपत्र में सूचना ली गयी। इस अवसर पर सेलजा वेलफेयर सोसायटी, एस के शिक्षण एवं सामाजिक विकास संस्थान, दिशा फाउन्डेशन के प्रतिनिधि, सुपरवाईजर, साथिन, आईएम शक्ति केन्द्र, वन स्टॉप सेन्टर, महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र के परामर्शदाता तथा लाभार्थी किशोरी बालिका आदि उपस्थित हुए।
Next Story





