राजस्थान

राजस्थान मिशन-2030 संभागीय मुख्य वन संरक्षक के तत्वाधान में हितधारकों के साथ संवाद

Tara Tandi
8 Sep 2023 12:14 PM GMT
राजस्थान मिशन-2030 संभागीय मुख्य वन संरक्षक के तत्वाधान में हितधारकों के साथ संवाद
x
राजस्थान मिशन 2030 के तहत संभागीय मुख्य वन संरक्षक के तत्वावधान में रानी बाजार स्थित जिला उद्योग संघ, सभागार में हितधारकों से विचार एवं सुझाव आमन्त्रित किए।
उपवन संरक्षक प्रशासन महेन्द्र कुमार ने बताया कि मिशन 2030 के लिए वन एवं पर्यावरण विशेषज्ञ, वन्यजीव विषय विशेषज्ञ, वैज्ञानिक, डॉक्टर्स, उद्योगपति, वी.एफ. पी.एम.सी. सदस्यों, उद्योग संघों के पदाधिकारियों एवं अन्य हितधारकों से संभाग स्तरीय सुझाव प्राप्त हुए।
इस दौरान संभागीय मुख्य वन संरक्षक सुनील, स्वामी केशवानन्द कृषि विश्वविद्यालय डायरेक्टर पी. एस.शेखावत, प्रोफ़ेसर प्रताप सिंह, राष्ट्रीय ऊष्ट्र अनुसंधान केन्द्र वैज्ञानिक डाॅ. शान्तनु, पशु चिकित्सक डॉ. विजय विश्नोई, चिकित्सक शंकरलाल विश्नोई, वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ. जीतू सोलंकी, प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी प्रदीप आसवानी, विरेन्द्र किराडू, सुभाष गर्ग, कमल बोथरा, वेद प्रकाश अग्रवाल, भीम सिंह सोलंकी सहित अनेक हितधारक मौजूद रहे।
Next Story