राजस्थान

Rajasthan: उदयपुर में बड़ा हादसा, ट्रेन से टकराई बस

Bharti Sahu 2
4 July 2024 11:14 AM IST
Rajasthan: उदयपुर में बड़ा हादसा, ट्रेन से टकराई बस
x
Rajasthan राजस्थान: सलूंबर जिला प्रशासन बुधवार को बस और ट्रेन की टक्कर की सूचना से हिल गया. सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचने के बाद जब पता चला कि यह मॉक ड्रिल थी तो सभी ने राहत की सांस ली। दरअसल, रेलवे विभाग ने कर्मचारियों-अधिकारियों की तत्परता परखने के मकसद से एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया.
अचानक कंट्रोल रूम में फोन कर बताया कि सरसिया फाटक के पास अहमदाबाद की ओर से आ रही ट्रेन के सामने एक बस टकरा गई है। जिससे बड़े नुकसान की आशंका है. सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
Next Story