राजस्थान

Rajasthan: अवैध संबंध के शक में पति ने की पत्नी की हत्या

Sanjna Verma
26 Jun 2024 8:36 PM IST
Rajasthan: अवैध संबंध के शक में पति ने की पत्नी की हत्या
x
Jaipurजयपुर : राजस्थान के भरतपुर में एक व्यक्ति ने मंगलवार रात अपनी पत्नी की कथित तौर पर गला रेत कर हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी. सेवर थाने के प्रभारी अनिल जसोरिया ने बताया कि घटना शहर की सैनिक कॉलोनी में हुई. आरोपी सतेंद्र कुमार ने मंगलवार रात अपनी पत्नी रजनी का उस वक्त गला रेत दिया जब वह सो रही थी.
घटना के समय घर में बच्चे भी सो रहे थे. उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपनी wife की गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से कई बार वार भी किए. पुलिस के अनुसार व्यक्ति को शक था कि उसकी पत्नी के किसी के साथ अवैध संबंध हैं.
police ने बताया कि सतेंद्र ने पत्नी की हत्या के बाद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा. आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. दंपति की दो बेटियां और एक बेटा है.
Next Story