राजस्थान

Rajasthan: पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट, हुआ फरार

Sanjna Verma
19 Jun 2024 10:33 PM IST
Rajasthan: पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट, हुआ फरार
x
Rajasthanराजस्थान : राजस्थान के गंगानगर जिले में एक व्यक्ति ने मामूली विवाद में अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से कथित तौर पर हमला कर दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।Suratgarhसदर के थानाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि घटना मंगलवार की रात को गुरुसर मोडिया गांव में हुई।
आरोपी कुलदीप वाल्मीकि ने मामूली विवाद के बाद अपनी पत्नी वीरपाल कौर की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि शव को distric के सूरतगढ़ कस्बे में सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।
Next Story