राजस्थान

Rajasthan: पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या

Bharti Sahu 2
31 Oct 2024 6:39 AM IST
Rajasthan:  पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या
x
Rajasthan: करौली जिले में अपराधियों में पुलिस का खौफ पूरी तरह से खत्म होता नजर आ रहा है | दरअसल, अपराधियों ने पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई|
मासलपुर इलाके के भोजपुर के जंगलों में अपराधियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया. मिली जानकारी के अनुसार दंपत्ति के शव कार में पड़े मिले. सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय और थानाधिकारी नीरज कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया|
पुलिस ने दोनों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान विकास और दीक्षा किरावली सांथा गांव आगरा के रूप में हुई है | अपराधी बेखौफ होकर हत्या जैसी खतरनाक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं|
Next Story