राजस्थान

Rajasthan: जैसलमेर में भरी बारिश, मकान ढहने से 3 की मौत

Bharti Sahu 2
6 Aug 2024 6:34 AM IST
Rajasthan:  जैसलमेर में भरी  बारिश, मकान ढहने से 3 की मौत
x
Rajasthan राजस्थान : उत्तर भारत समेत पूरे देश में बारिश का दौर जारी है. अधिक बारिश से चलते लोगों की जान-माल की हानि हो रही है. कई राज्यों में बारिश के चलते बाढ़ के हालात बने हुए हैं. वहीं राजस्थान के जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ कस्बे में सोमवार रात एक कच्चे मकान के गिरने से दादा, दादी और पोते की मौत हो गई. घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की. वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
मोहनगढ़ कस्बे के लोहिया वास में एक कच्चे मकान की छत गिरने से दादा, दादी और पोते की दर्दनाक मौत हो गई. सोमवार रात कमरे में छत की पत्थर की पटिया गिरने से बागाराम पंवार (70), अगरो देवी (65) और उनके पोते हरीश (15) की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और पड़ोसी तीनों को लेकर मोहनगढ़ अस्पताल पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया
Next Story