राजस्थान

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रदेशवासियों को हिन्‍दी दिवस पर दी शुभकामनाएं

Admin Delhi 1
13 Sept 2022 4:53 PM IST
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रदेशवासियों को हिन्‍दी दिवस पर दी शुभकामनाएं
x

जयपुर: राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने हिन्‍दी दिवस (14 सितम्‍बर) पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मिश्र ने कहा कि हिन्दी भाषा हमारे देश की पहचान और सम्मान है। यह भारतीय संस्कृति और हमारे गौरव से जुड़ी भाषा है। औपनिवेशिक काल में आजादी की ललक जगाने और स्वाधीनता सेनानियों से आमजन को जोड़ने में हिंदी साहित्य और पत्र-पत्रिकाओं का अद्वितीय योगदान रहा है। उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम में हिन्दी भाषा के योगदान को जनमानस में व्यापक रूप से रेखांकित किए जाने का आह्वान किया है।

Next Story