राजस्थान

Rajasthan: खेलते समय 35 फीट गहरे गड्ढे में गिरी बच्ची

Bharti Sahu 2
19 Sept 2024 8:44 AM IST
Rajasthan:  खेलते समय 35 फीट गहरे गड्ढे में गिरी बच्ची
x
Rajasthan: राजस्थान के दौसा जिले में बुधवार को ढाई साल की एक बच्ची खेलते समय बोरवेल में गिर गई। अधिकारियों ने बताया कि बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रशासन ने तीन जेसीबी मशीनों से आसपास के क्षेत्र में खुदाई शुरू कर दी है। थानाधिकारी प्रेमचंद ने बताया कि ढाई साल की नीरू गुर्जर शाम को खेलते समय एक बोरवेल में जा गिरी और करीब 35 फुट की गहराई पर अटकी हुई है। उन्होंने बताया कि बच्ची को सुरक्षित निकालने के लिए घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद है। अधिकारी ने बताया कि टीम ने बच्ची के लिए दूध की बोतल भी अंदर भेजी है। उन्होंने बताया कि टीम ने बच्ची को बाहर निकालने के लिए एंगल सिस्टम से दो बार कोशिश की लेकिन दोनों बार सफलता नहीं मिलने के बाद फिर से बोरवेल के आसपास की खुदाई जारी की गई।
Next Story