राजस्थान

राजस्थान: गाली-गलौज को लेकर हुई मारपीट, दोस्त ने की दोस्त की हत्या

Kajal Dubey
24 Jun 2022 2:14 PM IST
राजस्थान: गाली-गलौज को लेकर हुई मारपीट, दोस्त ने की दोस्त की हत्या
x
पढ़े पूरी वारदात
जयपुर में एक दोस्त ने अपने दोस्त की जान ले ली। गाली-गलौज से शुरू हुई कहासुनी में झगड़े में बदली और फिर मारपीट में एक दोस्त की जान चली गई। पुलिस आरोपी दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं मृतक का शव मॉच्यूरी में रखवा दिया गया है।
पुलिस के अनुसार मृतक मोहन उर्फ मोनू (22) पुत्र नारायण लाल बुनकर गांव मानपुरा माचेडी चंदवाजी का रहने वाला था। वहीं आरोपी लखन कुमार सैनी (20) मोरीजा सामोद का निवासी है। दोनों विश्वकर्मा इलाके में स्थित गैस बर्नर फैक्ट्री में काम करता थे। गुरुवार को मोहन और लखन फैक्ट्री में काम कर रहे थे। इस दौरान दोनों में किसी बात को लेकर गली-गलौज हुई और यह कहासुनी में बदल गई। बाद में दोनों के बीच मारपीट होने लगी।
लड़ाई के दौरान लखन ने मोहन को जमीन पर गिरा दिया और लात- घुंसों से मारपीट करने लगा। इस दौरान वह बेहोश हो गया। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
Next Story