राजस्थान

राजस्थान : ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

Tara Tandi
8 Sep 2023 4:47 AM GMT
राजस्थान : ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
x
जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सौरभ स्वामी ने आदेश जारी कर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 8​ सितम्बर 2023 शुक्रवार को हैलीकॉप्टर द्वारा ग्राम पंचायत सांगलिया जिला सीकर में यात्रा का कार्यक्रम प्रस्तावित है। यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गये हैं।
आदेशानुसार ज्वाला सहाय मीणा उप पंजीयक सीकर को हेलीपेड स्थल का सम्पूर्ण क्षेत्र, रामचन्द्र गुर्जर तहसीलदार फतेहपुर को हैलीपैड पर स्थित सेफ हाउस का सम्पूर्ण क्षेत्र, गोविन्द सिंह भींचर उपखण्ड मजिस्ट्रेट दांतारामगढ़ को कार्यक्रम स्थल का सम्पूर्ण क्षेत्र, रामसिंह तहसीलदार भू प्रबंध अधिकारी सीकर को कार्यक्रम स्थल पर सेफ हाउस का सम्पूर्ण क्षेत्र में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गये है। आदेशानुसार नियुक्त मजिस्ट्रेट पुलिस प्रशासन से समन्वय बनाये रखते हुए अपने नियुक्ति क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट को निरन्तर सूचित रखेंगे। सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था के संदर्भ में प्रभारी गोविन्द सिंह भींचर, उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट दांतारामगढ़ रहेंगे तथा मिथलेश कुमार भूमि अवाप्ति अधिकारी यूआईटी सीकर उनकी सहायतार्थ लगाया गया है।
Next Story