
x
Image used for representational purpose
मदद के लिए पहुंची सेना
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में में भारी बारिश के कारण स्थिति बिगड़ गई है। कलेक्टर ने मदद के लिए सेना को बुलाया है। गंगानगर शहर में लगातार तीन दिन से जारी भारी बारिश से जनजीवन ठप हो गया है।जलभराव की समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने सेना की मदद मांगी थी और सेना के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। सेना के अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह हालात का जायजा लिया। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में गंगानगर तहसील में 260 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। विभाग के अनुसार शहर और जिले के बाकी इलाकों में बीते तीन दिन से बारिश हो रही है और यह दौर अभी जारी रहने का अनुमान है।
source-hindustan
Next Story





