राजस्थान

Rajasthan: जिला कलेक्टर ने दिखाई हरी झण्ड़ी राज्य सरकार के एक वर्ष के कार्यक्रमों का आगाज

Tara Tandi
13 Dec 2024 12:01 PM IST
Rajasthan: जिला कलेक्टर ने दिखाई हरी झण्ड़ी राज्य सरकार के एक वर्ष के कार्यक्रमों का आगाज
x
Rajasthan राजस्थान: जिला प्रशासन एवं जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में की थीम पर गुरूवार को जिला कलक्टर शुभम चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने रन फॉर विकसित राजस्थान को इन्दिरा मैदान से हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया।
रन फॉर विकसित राजस्थान इन्दिरा मैदान से शुरू होकर कलेक्ट्रेट के सामने से आकाशवाणी होते हुए पुलिस लाईन पहुंचकर सम्पन्न हुई।
रन फॉर विकसित राजस्थान में उपखण्ड अधिकारी अनूप सिंह, उप निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क हेमन्त सिंह, सीएमएचओं डॉ. धर्मसिंह मीणा, जिला खेल अधिकारी मीनू सोलंकी सहित एनसीसी, स्काउट गाइड, राजस्थान पुलिस व आरएसी, स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थी सहित आमजन ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
Next Story