राजस्थान

राजस्थान कांग्रेस ने की 'महंगाई हटाओ रैली' की तैयारी, 12 दिसंबर को केंद्र सरकार के खिलाफ भरेंगे हुंकार

Kunti Dhruw
30 Nov 2021 7:00 PM GMT
राजस्थान कांग्रेस ने की महंगाई हटाओ रैली की तैयारी, 12 दिसंबर को केंद्र सरकार के खिलाफ भरेंगे हुंकार
x
राजस्थान कांग्रेस खबर

जयपुर: देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की ओर से 'महंगाई हटाओ रैली' का किया जाएगा। 12 दिसंबर को होने वाली इस महारैली की तैयारियां अंतिम चरण में है। तैयारियों को लेकर जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी अजय माकन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित प्रदेश सरकार के तमाम मंत्री, कांग्रेसी विधायक और पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि 'महंगाई हटाओ रैली' में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी हो।केंद्र की गलत नीतियों के कारण बढ़ी है


महंगाई- अशोक गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में महंगाई बढ़ी है। डीजल, पेट्रोल सहित सभी तरह के खाद्य वस्तुओं के दाम बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने महंगाई को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाए हैं। साथ ही केंद्र ने ऐसी नीतियां बनाई जिससे राज्यों की वित्तीय स्थिति बिगड़ गई है। ऐसे में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के आह्वान पर दिल्ली में बड़ी हुंकार रैली का आयोजन हो रहा है जिसमें अधिक से अधिक लोगों को शामिल होना है।
केंद्र की जन विरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे:- डोटासरा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से प्रदेश के गांव ढाणी तक रहने वाले लोगों से रूबरू कराया जाएगा। कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदेश के 56 हजार बूथों तक जाकर केंद्र सरकार की गलत नीतियों से जनता को अवगत कराएंगे। ताकि जनता मोदी सरकार की सच्चाई जान सके।
प्रदेश में पुनः सत्ता में आएगी कांग्रेस:- अजय माकन
प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने कहा कि कांग्रेस ने देश और प्रदेश में केंद्र सरकार के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है जिसकी वजह से अधिकतर लोग मोदी सरकार की सच्चाई जान चुके हैं। राजस्थान की जनता भी केंद्र सरकार के काले कारनामों से अवगत है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनहित में बहुत अच्छा काम कर रही है। ऐसे में यह तय है कि प्रदेश में पुनः कांग्रेसी सत्ता में आएगी।
Next Story