राजस्थान

राजस्थान : दो गुटों के बीच भिड़ंत, पुलिस बल तैनात

Admin2
9 Jun 2022 6:16 AM GMT
राजस्थान : दो गुटों के बीच भिड़ंत, पुलिस बल तैनात
x
जोधपुर

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : राजस्थान के जोधपुर में दो गुटों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई है। यह घटना संवेदनशील माने जाने वाले सूरसागर क्षेत्र में हुई है। पत्थरबाजी में दो युवकों के घायल होने की बात भी सामने आ रही है। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं इलाके में धारा 144 भी लगा दी गई है।बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत बाइक पार्किंग को लेकर हुई। देखते ही देखते मामला इस हद तक बढ़ गया कि वहां पर ईंट-पत्थर चलने लगे। बताया जाता है कि घटना के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं हर्ष और जयेश नाम के दो युवकों के घायल होने की खबर भी आ रही है। इसमें एक युवक को गंभीर चोट लगी है। वहीं दूसरे युवक को हल्की-फुल्की चोटें आने की खबर है।

ईद पर भी बिगड़ा था माहौल
बता दें कि करीब एक महीने के अंदर दूसरी बार जोधपुर का माहौल खराब हुआ है। इससे पहले दो मई को जोधपुर में ईद के दिन हिंसा हुई थी। इसी दिन मनाई जा रही परशुराम जयंती के दौरान निकाली जा रही रैली में जालोरी गेट पर झंडे और लाउस्पीकर को लेकर विवाद शुरू हो गया था। यह विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया था कि पुलिस ने ढाई सौ से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया था। हालांकि ताजा घटना के पीछे किसी तरह के सांप्रदायिक विवाद की पुष्टि नहीं हुई है।

सोर्स-livehindustan

Next Story