राजस्थान
Rajasthan के मुख्यमंत्री शर्मा की लोकसभाध्यक्ष ओम बिड़ला सहित कई केंद्रीय मंत्रियों से भेंट
Tara Tandi
21 March 2025 10:54 AM IST

x
Jaipur जयपुर । राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने गुरूवार को नई दिल्ली में लोकसभाध्यक्ष श्री ओम बिड़ला सहित कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर प्रदेश की विकास परियोजनाओं के संबंध में चर्चा की। श्री शर्मा ने लोकसभाध्यक्ष श्री ओम बिड़ला से संसद भवन स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की। मुलाकात के दौरान राजस्थान में विकास कार्यों की प्रगति, जन-कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन सहित विभिन्न जनहित से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा की गई।
केंद्रीय गृह मंत्री से भेंट-
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से उनके संसद भवन स्थित कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री शाह के साथ राजस्थान में विकास और प्रगति के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
केंद्रीय वित्त मंत्री और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री से भेंट-
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से भी भेंट की। संसद भवन स्थित केंद्रीय वित्त मंत्री के कार्यालय में दोनों नेताओं ने प्रदेश की विकासशील योजनाओं, राजस्थान में वित्तीय संसाधनों का आवंटन, राज्य की आर्थिक विकास योजनाओं एवं केंद्र-राज्य सहयोग के विषयों पर सार्थक चर्चा की। इसके उपरांत उन्होंने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी से भी संसद भवन में मुलाकात कर डबल इंजन सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं, रिफाईनरी एवं भविष्य की रणनीतिक योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री और केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं केमिकल और फर्टिलाईजर मंत्री से भेंट-
मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी से उनके निवास पर मुलाकात कर प्रदेश की परिवहन व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए चर्चा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं केमिकल और फर्टिलाईजर मंत्री श्री जे.पी.नड्डा से उनके जनपथ स्थित निवास पर मुलाकात कर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री से भेंट-
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से भी शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर खेलो इंडिया, यूथ गेम्स के साथ-साथ राजस्थान में खेल संबंधित आधारभूत संरचनाओं के विकास को लेकर मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री के साथ विस्तार से चर्चा की।
केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री से भेंट-
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से स्नेहपूर्ण भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच राजस्थान में विकास परियोजनाओं, ई-बसों, अवसंरचना निर्माण तथा नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में आगामी योजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।
केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट-
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह से उनके कृषि मंत्रालय स्थित कार्यालय में भेंट कर ग्रामीण विकास के विभिन्न विषयों को लेकर सकारात्मक चर्चा की। चर्चा के दौरान केन्द्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित अन्य योजनाओं के संबध में राज्य सरकार द्वारा दिए प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से भेंट-
श्री शर्मा ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर.पाटिल से भेंट कर राज्य के पेयजल एवं सिंचाई संबंधित मुद्दो के संबंध में विस्तृत चर्चा की।
TagsRajasthan मुख्यमंत्री शर्मालोकसभाध्यक्ष ओम बिड़लाकई केंद्रीय मंत्रियों भेंटRajasthan Chief Minister SharmaLok Sabha Speaker Om Birlaseveral Union Ministers met him. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





