राजस्थान

राजस्थान में प्रधान पद का चुनाव आज, 419 पंचायत समितियों में मतदान

Admindelhi1
27 Nov 2026 1:28 PM IST
राजस्थान में प्रधान पद का चुनाव आज, 419 पंचायत समितियों में मतदान
x
पंचायत समिति प्रधानों के चुनाव में आज होगा शक्ति परीक्षण

जयपुर: राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के बाद अब पंचायत समितियों की सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी मुकाबला तेज हो गया है। प्रदेश के 37 जिलों की 419 पंचायत समितियों में शुक्रवार को प्रधान पद के लिए चुनाव होगा। शाम तक सभी पंचायत समितियों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इसके बाद 28 नवंबर को उपप्रधान पद के लिए चुनाव कराया जाएगा।

प्रधान पद के चुनाव के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद दोपहर तीन से शाम पांच बजे के बीच मतदान और परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन भाजपा के मुकाबले बेहतर रहा है। कांग्रेस समर्थित सदस्यों को 275 पंचायत समितियों में बहुमत मिलने की बात सामने आई है, जबकि 63 पंचायत समितियों में भाजपा बहुमत में है।

कांग्रेस के सामने अब अपने समर्थक सदस्यों को एकजुट रखते हुए इस बढ़त को प्रधान पद की जीत में बदलने की चुनौती है।

Next Story