राजस्थान

बैंक मैनेजर की हत्या की राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कड़े शब्दों में की निंदा, मोदी पर साधा निशाना

Admin2
2 Jun 2022 9:52 AM GMT
बैंक मैनेजर की हत्या की राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कड़े शब्दों में की निंदा, मोदी पर साधा निशाना
x
कुलगाम

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : जम्मू कश्मीर के कुलगाम में कार्यरत बैंक मैनेजर की हत्या की राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कड़े शब्दों में निंदा की है। बैंक मैनेजर विजय कुमार राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले का रहने वाला था। सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर शोक संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने लिखा- 'जम्मू कश्मीर के कुलगाम में कार्यरत हनुमानगढ़, राजस्थान के निवासी विजय कुमार की आतंकियों द्वारा हत्या घोर निंदनीय है। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं परिवार को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं। गहलोत ने मोदी सरकार पर भी निशाना साधा है। गहलोत ने लिखा- एनडीए सरकार कश्मीर में शांति बहाल करने में असफल रही है। मोदी सरकार कश्मीर में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। हमारे नागरिकों की इस तरह हत्या बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि कश्मीर में आतंकवादियों ने एक और टारगेट किलिंग को अंजाम दिया है। आतंकियों ने राजस्थान के हनुमानगढ़ के रहने वाले बैंक मैनेजर विजय कुमार को बुधवार को कुलगाम में बैंक में घुसकर गोली मार दी थी। जानकारी के अनुसार मोहनपोरा ब्रांच में विजय कुमार को आतंकवादियों ने गोली मारी। नाजुक हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। आतंकवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।


Next Story