राजस्थान
Rajasthan: लड़की की शादी पर मचा बवाल, थाने के बाहर पत्थरबाजी
Bharti Sahu 2
21 July 2024 11:10 AM IST

x
Rajasthan राजस्थान : राजस्थान के जैसलमेर में एक लड़की ने घर से भागकर लव मैरिज कर ली थी. लेकिन अब इस शादी को लेकर बवाल मच गया है. राजपूत समाज की लड़की ने ब्राह्मण समाज के लड़के से शादी की है. इसका लड़की के घर वाले विरोध कर रहे हैं. 10 दिन पहले लड़की अचानक घर से लापता हो गई थी. युवती के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज करवाई थी. परिजन लगातार लड़की को ढू़ंढ़ रहे थे. इसी बीच युवती-युवक के साथ थाने पहुंची और पुलिस से प्रोटेक्शन मांगने लगी. उसने बयान दर्ज करवाते हुए कहा कि वह अपने पति के साथ ही रहेगी. किसी ने जोर जबरदस्ती से उसकी शादी नहीं करवाई. उसने अपनी मर्जी से यह शादी की है. उधर, युवती के थाने पहुंचने की सूचना पर परिजन और समाज के लोग थाने के बाहर एकत्रित हो गए. इस दौरान भीड़ में से कुछ युवकों ने पुलिस पर पत्थर भी बरसाए जिसमें हल्की चोट आने की जानकारी मिली है. फिलहाल मामला गर्माया हुआ है. थाने के सामने भीड़ का धरना जारी है और मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है. युवती ने अपने पति के साथ जाने की इच्छा जाहिर करते हुए बयान दिए हैं. दोनों युवक-युवती पुलिस की कड़ी सुरक्षा में हैं. उनके परिवार वालों को समझाने की कोशिश की जा रही है. मौके पर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है.
TagsRajasthanलड़कीशादीबवालपत्थरबाजी Rajasthangirlweddingchaosstone pelting जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





