राजस्थान
Rajasthan: वृंदावन से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार बस से टकराई, 1 व्यक्ति की मौत
Bharti Sahu 2
6 Nov 2024 6:09 AM IST

x
Rajasthan: राजस्थान में भरतपुर के हलेना थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक कार के सड़क किनारे खड़ी स्कूल बस से टकरा जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा दो महिलाओं व दो बालिकाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जयपुर का एक परिवार वृंदावन से जयपुर लौट रहा था। आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 पर नसबारा गांव के पास सड़क किनारे एक स्कूल बस खड़ी थी, जिसे कार चालक देख नहीं सका और कार बस के पिछले हिस्से से टकरा गई।
इससे कार में सवार मुकेश (38) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जगदीश शर्मा (65), लक्ष्मी पत्नी जगदीश (60), रीना पत्नी मुकेश (32), कुमारी काश्वी पुत्री मुकेश (14) तथा कुमारी आरवी पुत्री मुकेश (सात) गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कार चालक को संभवत: झपकी आ गई, जिसके कारण कार सीधे बस से टकरा गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
TagsRajasthanवृंदावनलौटश्रद्धालुओंकारबसटकराई1 मौतRajasthanजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





