राजस्थान
Rajasthan : ट्रक में जा भिड़ी कार भीषण सड़क हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत
Tara Tandi
6 May 2024 12:37 PM IST

x
राजस्थान : टोंक में कल देर शाम जयपुर से कोटा जा रही एक कार और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत होने से कार में सवार दो युवकों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सदर पुलिस थाने के नजदीक जयपुर-कोटा हाईवे 52 पर हुआ।
वाहनों की भिड़ंत के बाद हाईवे पर जाम लग गया। आसपास मौजूद लोगों ने कार में फंसे युवकों को निकालने की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को तुरंत नजदीकी सआदत अस्पताल पहुंचाया, तीनों घायलों का इलाज जारी है। मृतकों के शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं।
हादसे में कोटा के ठिगल्या निवासी प्रधुम्न मीना और आयुष की मौत हो गई, जबकि राजकुमार मीना, रूद्रेश और सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
Tagsट्रक भिड़ी कारभीषण सड़क हादसेकार सवारदो युवकों मौतTruck collides with carhorrific road accidentcar ridertwo youths deadजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





