
x
जनता से रिश्ता : जमीन विवाद में दो चचेरे भाइयों की हत्या कर दी गई। दोनों सोमवार रात मजदूरी कर घर लौट रहे थे, तभी दूसरे पक्ष के युवाओं ने उन पर चाकूओं से हमला कर दिया। सीने पर चाकू लगने की वजह से अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो गई। इस वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल है। यह घटना प्रतापगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में बसाड़ गांव की है। घटना के बाद से ही गांव में तनाव का माहौल है।
पुलिस के मुताबिक, इस हमले में बसाड़ गांव के रहने वाले 24 साल के निवासी मुकेश और 25 साल के ईश्वर की मौत हुई है। हमला करने वालों में आरोपी दयाल, बद्री विशाल, लखन पुत्र बिहारी दास व अन्य शामिल थे। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मुआयना करने के बाद दोनों के शवों को मोर्चरी में रखवाया। अस्पताल में परिजनों व रिश्तेदारों की भीड़ जमा हो गई। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक परिजनों ने शवों को लेने से इनकार कर दिया है।
सोर्स-hindustan
Next Story





