राजस्थान
Rajasthan: उदयपुर में तालाब में मिले छात्र और सीए टॉपर युवती के शव
Bharti Sahu 2
14 Sept 2024 7:32 AM IST

x
Rajasthan: राजस्थान में उदयपुर जिले के नाई थाना क्षेत्र में बड़ी तालाब में शुक्रवार को एक युवक और युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार बड़ी तालाब में सुबह युवती का शव तैरते देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सिविल डिफेंस और नाई थाना पुलिस पहुंची पुलिस ने बताया कि मृतक यवती की पहचान सर्वरितु विलास निवासी धू्रवी बाफना (19) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग एम बी चिकित्सालय की मोर्चरी के बाहर एकत्रित हुए। पुलिस ने अभिषेक की मोबाइल लोकेशन ली तो ध्रूवी और अभिषेक दोनो की मोबाइल लोकेशन बडी तालाब के पास की थी। बाद में अभिषेक के जूते और मोबाइल बडी तालाब के किनारे मिले। पुलिस ने उसकी जगह अभिषेक की तलाश शुरू की जहां ध्रूवी का शव मिला था। कुछ ही देर में अभिषेक का शव भी वहीं तैरता हुआ मिल गया। पुलिस ने दोनो के शवों को एम बी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। मृतक युवती के पिता अशोक बाफना ने अभिषेक चेलावत नामक युवक पर पुत्री का अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया है।
TagsRajasthanउदयपुरतालाबछात्रयुवतीशव RajasthanUdaipurpondstudentgirlbody जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





