राजस्थान बोर्ड 10th 12th रिजल्ट इन डेट्स में हो सकता है जारी, परिणाम को लेकर समिति की बैठक जल्द

Rajasthan राजस्थान: RBSE Board Result 2025 LIVE: राजस्थान बोर्ड 10th 12th रिजल्ट इन डेट्स में हो सकता है जारी, परिणाम को लेकर समिति की बैठक जल्द
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जायेगा। नतीजों को लेकर ऑफिशियल डेट (RBSE Rajasthan Board Exam 10th 12th Results 2025 Date) की घोषणा जल्द ही X अकाउंट पर साझा की जाएगी। बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पहले 12th क्लास एवं उसके बाद 10th का परिणाम जारी होगा। रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in एवं SMS से चेक किया जा सकेगा। एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान बोर्ड से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट एग्जाम में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स लाखों स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान, अजमेर की ओर से सोशल मीडिया अकाउंट X पर रिजल्ट जारी होने से संबंधित महत्वपूर्ण डिटेल साझा की गई है। ट्वीट में बताया गया है कि राजस्थान बोर्ड 12वीं बोर्ड के नतीजे जल्द ही जारी किये जायेंगे जिसको लेकर समिति की बैठक की जाएगी।
आपको बता दें कि बोर्ड की ओर से दी गई डिटेल के मुताबिक पहले 12वीं कक्षा का रिजल्ट स्ट्रीम वाइज (साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स) जारी किया जायेगा वहीं उसके बाद 10वीं कक्षा के नतीजों की घोषणा की जाएगी।





