राजस्थान

राजस्थान : भाजपा के सीपी जोशी ने कहा- सत्ता छोड़ घर बैठें गहलोत, प्रदेश में कोई सुरक्षित नहीं

Tara Tandi
24 Sep 2023 7:23 AM GMT
राजस्थान : भाजपा के सीपी जोशी ने कहा- सत्ता छोड़ घर बैठें गहलोत, प्रदेश में कोई सुरक्षित नहीं
x
मिशन 2030 पर सुझाव देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने मुख्यमंत्री गहलोत को घर बैठने का सुझाव देते हुए कहा कि आप के राज में कोई सुरक्षित नहीं है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ी हुई है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने मुख्यमंत्री को कुर्सी छोड़ने की सलाह दी है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई प्रेस वार्ता में सीपी जोशी ने कहा कि पूरे प्रदेश में पोस्टर लगे हुए है। जहां आम जन से मिशन 2030 पर सुझाव मांगे जा रहे है। जोशी बोले कि मैं मुख्यमंत्री को सुझाव देता हूं कि सत्ता छोड़ कर घर बैठे है।प्रदेश की तरक्की होने दें। जोशी बोले कि मुख्यमंत्री के राज में कोई भी सुरक्षित नहीं है। प्रदेश में महिलाओं की स्थिति खराब है। जोशी बोले मुख्यमंत्री जी आप घर बैठ जाइए और प्रदेश को मोदी जी के हवाले कर दीजिए। मोदी जी के राज में विकास के नये आयाम पर राजस्थान पहुंचेगा। जोशी ने बताया कि परिवर्तन यात्रा के समापन के लिए मोदी जयपुर पहुच रहे हैं। दोपहर दो बजे मोदी जयपुर वाटिका मैं आम सभा को संबोधित करेंगे और राजस्थान को विकास की नई दिशा दिखाएंगे।
Next Story