राजस्थान

राजस्थान: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूनिया ने CM गहलोत को लिखा पत्र

Deepa Sahu
16 March 2022 5:32 PM GMT
राजस्थान: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूनिया ने CM गहलोत को लिखा पत्र
x
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर भीलवाड़ा के मांडल में मौजूद भगवान देवनारायण मंदिर को जल्द से जल्द खोलने की मांग की है।

राजस्थान: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर भीलवाड़ा के मांडल में मौजूद भगवान देवनारायण मंदिर को जल्द से जल्द खोलने की मांग की है। पूनिया ने अपने पत्र में लिखा कि मांडल में स्थित भगवान देवनारायण का मंदिर पिछले 45 साल से बंद है।

इससे गुर्जर समाज सहित विभिन्न वर्गों और संगठन के लोगों की धार्मिक भावनाओं व आस्था को गहरा आघात पहुंचा है। इससे लोगों को आक्रोश है। उनकी भावनाओं को आस्था को ध्यान में रखते हुए मंदिर को खोला जाए और पूजा अर्चना शुरू करवाए।
पत्र में उन्होंने लिखा कि मंदिर खोले जाने की मांग को लेकर गुर्जर समाज सहित अन्य संगठन के लोगों ने प्रशासन को कई बार अवगत कराया है, लेकिन उनकी मांग पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मेरा आपसे (सीएम गहलोत) आग्रह है कि मंदिर जल्द से जल्द खोला जाए। साथ ही मंदिर खोले जाने को लेकर किए गए आंदोलन और प्रदर्शन के दौरान लोगों पर दर्ज किए गए केस भी वापस लिए जाएं।


Next Story