राजस्थान

Rajasthan: राजसमंद में बड़ा हादसा, रोड एक्सीडेंट में पति-पत्नी घायल

Bharti Sahu 2
19 July 2024 9:04 AM IST
Rajasthan: राजसमंद में  बड़ा हादसा, रोड एक्सीडेंट में पति-पत्नी  घायल
x
Rajasthan राजस्थान: राजसमंद के फियावड़ी के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दंपत्ति घायल हो गए। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार हादसा कांकरोली-भीलवाड़ा फोरलेन पर फियावड़ी के पास किरण माहेश्वरी कॉलेज के ठीक सामने हुआ। जिसमें पति-पत्नी बाइक पर सवार होकर गुजर रहे थे, तभी बाइक एक गाय से टकरा गई। इससे बाइक सवार दंपत्ति गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को आरके अस्पताल पहुंचाया। जहां गंभीर हालत के चलते दोनों को अनंता अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Next Story