राजस्थान
राजस्थान : अजमेर की ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह को हिंदू मंदिर होने का दावा
Ritisha Jaiswal
26 May 2022 3:47 PM IST

x
काशी की ज्ञानवापी मस्जिद से शुरू हुआ मंदिर-मस्जिद विवाद अब राजस्थान पहुंच गया है
काशी की ज्ञानवापी मस्जिद से शुरू हुआ मंदिर-मस्जिद विवाद अब राजस्थान पहुंच गया है। अजमेर की ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह को हिंदू मंदिर होने का दावा किया गया है। इसे लेकर दिल्ली की एक संस्था ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा। जिसमें पुरातत्व विभाग से दरगाह का सर्वे करवाने की मांग की गई है।
सीएम गहलोत को लिखे गए पत्र की जानकारी सामने आने के बाद दरगाह को लेकर विवाद शुरू हो गया है। इसे लेकर गुरुवार को एडीएम सिटी भावना गर्ग ने दरगाह का दौरा किया। बताया जा रहा है कि दरगाह के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस जवानों को तैनात किया गया है।
Next Story





