राजस्थान

Rajasthan Accident: टैंकर और टैक्सी में भीषण टक्कर, 9 लोगों की मौत

Bharti Sahu 2
16 Sept 2024 9:36 AM IST
Rajasthan Accident: टैंकर और टैक्सी में भीषण टक्कर, 9 लोगों की मौत
x
Rajasthan Accident: सिरोही जिले के पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के कांटल के पास रविवार रात को ट्रक और तूफान टैक्सी (जीप) की जोरदार हुई भिड़ंत इस हादसे में सोमवार सुबह तक 9 लोगों की मौत हो गई है, एक मृतक की पहचान शिवगंज और एक मृतक की पहचान सुमेरपुर निवासी के रूप में हुई है। जबकि, अन्य सभी लोग उदयपुर जिले के ओगणा थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। सभी पाली में मजदूरी के लिए जा रहे थे, तभी हादसा हो गया। घटना के बाद तूफान टैक्सी चकनाचूर हो गई और उसमें सवार लोग गाड़ी में ही फंस गए। इस दौरान स्थानीय लोगों की मदद से सभी फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए राजकीय अस्पताल भेजा गया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभुदयाल धानिया और पिंडवाड़ा थानाधिकारी हमीर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं। टीम ने घायलों को पिंडवाड़ा के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया है।
Next Story