राजस्थान

Rajasthan Accident: जयपुर में कार और टैंकर में भीषण टक्कर

Bharti Sahu 2
19 Sept 2024 7:39 AM IST
Rajasthan Accident: जयपुर में कार और टैंकर में भीषण टक्कर
x
Rajasthan Accident: जयपुर में बुधवार शाम एक कार और टैंकर की टक्कर में कार सवार दंपति और उनकी डेढ़ साल की बेटी की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में रिंग रोड पर प्रहलाद पुरा रीको एरिया में एक कार और टैंकर की टक्कर में कार सवार किशन शर्मा उनकी पत्नी पिंकी शर्मा और बेटी गुड्डू की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, कार सवार लोग बीलवा के रहने वाले थे और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बृहस्पतिवार सुबह पोस्टमार्टम किया जायेगा।
Next Story