राजस्थान

Rajasthan Accident: नहर में समाई कार, एक ही परिवार की 3 पीढ़ियां खत्म

Bharti Sahu 2
13 Aug 2024 9:51 AM IST
Rajasthan Accident: नहर में समाई कार, एक ही परिवार की 3 पीढ़ियां खत्म
x
Rajasthan Accident: राजस्थान में एक कार के नहर में गिर जाने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार की तीन पीढ़ियां पलक झपकते ही खत्म हो गई। दरअसल, राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में इंदिरा गांधी नहर में एक कार गिर गई, जिसमें सवार एक 48 साल के व्यक्ति, उसके बेटे और पोते की मौत हो गई। कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। पुलिस के मुताबिक, इस हादसे के बाद सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है और बाद में शवों को परिजनों को सौंप दिया गया।
Next Story