राजस्थान

RAJASTHAN : युवक की पेड़ से बांधकर की पिटाई जमीन के लिए

Ritisha Jaiswal
16 July 2024 12:06 PM IST
RAJASTHAN : युवक की पेड़ से बांधकर की पिटाई जमीन  के लिए
x
RAJASTHAN : झुंझुनूं में एक पक्ष दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को खेत में ले जाकर पेड़ से बांध दिया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस POLICE ने मौके से तीन व्यक्ति को पड़कर ले जाने लगी तो वहां मौजूद महिलाओं और पुरुषों ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया, दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में रिपोर्ट REPORT दी है।
जानकारी के मुताबिक, रेलवे स्टेशन RAILWAY STATION स्थित रीको अंडरपास के आगे एक जमीन को लेकर श्री कृष्णा गौशाला प्रबंधन समिति के विनोद पुत्र श्रीचंद व रमेश गाड़िया के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। इससे पहले भी टकराव की स्थिति बनी थी। पुलिस थाने के एएसआई विक्रम सिंह ने बताया कि रीको अंडरपास के नजदीक जमीन विवाद को लेकर रामस्वरूप, हरफूल एवं राजेंद्र को शांति भंग में गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में विनोद डेला ने रमेश गाड़ियां, रामस्वरूप सैनी, हरफूल झाझरिया, अमित विद्याधर, प्रकाश गुर्जर सहित अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट कर बंधक बनाने की रिपोर्ट दी है।
वहीं, अनु पत्नी राधेश्याम ने पुलिस POLICE को रिपोर्ट REPORT दी है कि विनोद डेला और उनके साथियों पर मारपीट कर कपड़े फाड़ने व अश्लील गालियां निकालने का आरोपी भी लगाया है।
Next Story