
x
Didwana डीडवाना। राजस्थान की डीडवाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 66 किलो 110 ग्राम डोडा पोस्त जब्त किया है। कुचामन हत्याकांड के बाद से जारी सघन नाकाबंदी के दौरान यह सफलता हाथ लगी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हरियाणा नंबर की एक कार से नशे की यह खेप बरामद की और एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, एसआई अयूब खान और हेड कांस्टेबल रोशन लाल मीणा के नेतृत्व में एसके ग्रीन बोर्ड स्कूल के पास नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान दौलतपुरा की तरफ से आ रही एक हरियाणा नंबर की एस-क्रॉस कार को रुकने का इशारा किया गया।
पुलिस की ओर से गाड़ी की तलाशी लिए जाने पर उसमें छिपाकर रखा गया 66 किलो 110 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। कार में दो लोग सवार थे, जिनमें से एक व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर मौके से भागने में सफल रहा, जबकि दूसरे को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हारून राउतसर के रूप में हुई है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने फरार हुए दूसरे आरोपी की तलाश के लिए टीम का गठन कर दिया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर पूरे मामले का पता लगा रही है।
एसआई अयूब खान ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि तीन दिनों से हम लोग इलाके में नाकाबंदी कर तलाशी अभियान चला रहे थे। गुरुवार सुबह एस-क्रॉस कार आती दिखाई दी, जिसका नंबर प्लेट छुपाया गया था। जिसके बाद हमने गाड़ी रोकी और गाड़ी रुकते ही कार में सवार दोनों भागने लगे, तो पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा भाग गया।
Tagsडीडवाना पुलिसनशा तस्करीडोडा पोस्तगिरफ्तारीनाकाबंदीएनडीपीएस एक्टहरियाणा नंबर की कारहारून राउतसरकुचामन हत्याकांडराजस्थानजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





