राजस्थान
Rajasthan: ट्रक की टक्कर से वैन सवार 6 तीर्थयात्रियों की मौत, तीन घायल
Tara Tandi
15 Sept 2024 10:43 AM IST

x
Kota कोटा। राजस्थान के बूंदी जिले में रविवार तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक वैन को टक्कर मार दी जिससे छह तीर्थयात्रियों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मध्य प्रदेश के देवास जिले के नौ तीर्थयात्री राजस्थान के सीकर स्थित खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहे थे तभी बूंदी में सुबह करीब पांच बजे यह दुर्घटना हुई।
उसने बताया कि मृतकों की पहचान मदन नायक, मांगीलाल नायक, महेश नायक, राजेश और पूनम के रूप में की गई है। इनकी उम्र 16 से 40 वर्ष के बीच थी। पुलिस ने बताया कि एक शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। हिंडोली थाने के क्षेत्राधिकारी पवन मीना ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि ट्रक गलत दिशा से आ रहा था और उसने तीर्थयात्रियों की वैन को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
TagsRajasthan ट्रक टक्करवैन सवार 6 तीर्थयात्रियों मौततीन घायलRajasthan truck collision6 pilgrims travelling in van diedthree injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





