राजस्थान

Rajasthan: बारां में भीषण सड़क हादसे में MP के 4 लोगों की मौत

Bharti Sahu 2
3 Aug 2024 10:26 AM IST
Rajasthan: बारां में भीषण सड़क हादसे में MP के 4 लोगों की मौत
x
Rajasthan राजस्थान: राजस्थान के बारां जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। गाय को बचाने के चक्कर में एसयूवी पलट गई। जिसमे सवार 4 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 5 लोग घायल हो गए है। मृतकों में शाहबाद इलाके के रामपुर उपरेटी गांव निवासी लाखन सहरिया, फूलचंद सहरिया व हरिचंद मेहता और मध्य प्रदेश के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र निवासी राजू सहरिया शामिल हैं। जबकि दुर्घटना में 5 लोग भी बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। जिनमें से तीन का उपचार किशनगंज अस्पताल में करवाया जा रहा है, जबकि दो को बारां जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। मृतकों के शव के पोस्टमार्टम आज यानी शनिवार सुबह करवा परिजनों के सुपर्द किया जाएगा। तक और घायल एक एसयूवी बोलेरो में सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि इसमें गाड़ी भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इसमें मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों के शव को भी मोर्चरी में शिफ्ट करवाया गया है। घायलों को त्वरित उपचार के निर्देश दिए गए हैं।
Next Story