राजस्थान
राजस्थान: तालाब में नहाने गए 3 मासूमों की पानी में डूबने से मौत, 1 की हालत गंभीर
Kajal Dubey
4 July 2022 8:54 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
बाड़मेर. भारत-पाक सीमा से सटे सरहदी बाड़मेर जिले के रामसर थाना क्षेत्र में एक दुखद हादसा हो गया है. यहां एक तालाब में नहाने गए 4 मासूम बच्चों में से 3 की पानी में डूबने से मौत हो गई. वहीं 1 की हालत गंभीर बताई जा रही है. मामला बाड़मेर जिले के रामसर थाना क्षेत्र के सेलाऊ गांव का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक यह हादसा रविवार दोपहर को घटित हुआ है. घटना के बाद रामसर इलाके में सनसनी फैल गई. दरअसल 2 दिन पूर्व रामसर में हुई तेज बारिश के बाद यहां तालाबों में पानी की आवक बढ़ गई.
रविवार को एक ही परिवार के 4 मासूम इकट्ठा होकर तालाब के पानी में नहाने के लिए उतरे थे. मिट्ठी चिकनी होने व पानी गहरा होने के कारण मासूम में डूब गए. तालाब में डूबता देख आसपास के ग्रामीणों ने मासूमों को बचाने के प्रयास किए. जिसके बाद चारों मासूमो को तालाब से बाहर निकाल कर गागरिया सीएचसी ले गए. जहां डॉक्टरों ने तीन मासूमों को मृत घोषित कर दिया.
वहीं एक मासूम की तबियत बिगड़ने के कारण बाड़मेर जिला अस्पताल में रेफर कर दिया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. जानकारी के मुताबिक रामसर थाना क्षेत्र के सेलाऊ गांव में तालाब पर नहाने गए 4 मासूम पानी में डूब गए. जिसमें 3 मासूम सहीद आल्हा, आशीद व सोहिल की मौत हो गई है. जबकि जावेद का बाड़मेर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही शहर कोतवाल उगमराज सोनी जिला अस्पताल पहुंचे और घायल का बयान लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है. बताया जा रहा है मृतक कांग्रेस जिलाध्यक्ष फतेह खान के परिवार से है. एक मृतक फतेह खान का पौता है. फिलहाल रामसर पुलिस घटना की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है. वहीं एक साथ तीन मासूमों की मौत की खबर से रामसर इलाके में सनसनी फैल गई है.
Next Story





