राजस्थान
अजमेर न्यू मार्केट के राजा:तिरुपति मंदिर, 10 फीट ऊंची प्रतिमा भी
Mohammed Raziq
21 Sept 2023 1:30 PM IST

x
, 10 फीट ऊंची प्रतिमा भी
राजस्थान : नया बाजार में हर साल विराजित होने वाले नया बाजार के राजा का दरबार इस बार तिरुपति बालाजी मंदिर के लुक में सजाया गया है। शहर में संभवतया यह सबसे बड़ी और प्रसन्न मुद्रा में सिंहासन पर विराजमान गणपति प्रतिमा है।
प्रतिमा 10 फीट ऊंची है। गणेश नवयुवक मंडल के दिलीप सिंह ने बताया कि 2014 से ही मंडल की ओर से गणपति को नया बाजार के राजा के नाम से विराजित किया जा रहा है, हर साल गणपति को नए रूप में पधारते हैं। प्रतिमाएं अहमदाबाद से ही लाई जाती हैं, इस बार स्थापित प्रतिमा चार हाथों वाली है, जिनके दो हाथों में शंख और पद्म है। प्रतिमा को सार्वजनिक स्थान या कुंड में विसर्जित नहीं किया जाता। प्रतिमा शहर के मुख्य बजार नया बाजार में विराजित की जाती रही है, इसलिए सदस्यों ने गणपति को भी नया बाजार का राजा ही नाम दिया था।
गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक 10 दिन 10 बड़े पांडलों से विशेष रिपोर्ट अजमेर | सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दरगाह में बुधवार को भी 5 दान पेटियां खोली गईं। इनमें से 24 लाख 62 हजार 723 रुपए निकले। इसमें अन्य नोटों के अलावा 2 हजार रुपए के 129 नोट शामिल थे। अभी 9 पेटियों की राशियों की गिनती और होना शेष है। सुबह 10 बजे बाद से पेटियों को खोलने का सिलसिला शुरू हुआ।
Next Story





