राजस्थान

तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू

Admin4
2 April 2023 8:09 AM GMT
तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू
x
पाली। देसूरी क्षेत्र के कई गांवों में शुक्रवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली। तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। कल और आज हुई बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है।
सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश में देखा गया। मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने दस्तक दे दी थी। लेकिन अब मौसम बदल गया है, ओलावृष्टि और बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी है। बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। कई जगहों पर अभी भी फसल और चारा खेतों में पड़ा हुआ है। इस बेमौसम बारिश से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
Next Story