राजस्थान

सीकरी में आधे घंटे तक बारिश, दो दिन भारी बारिश का अलर्ट

Admin Delhi 1
29 Jun 2023 6:30 AM GMT
सीकरी में आधे घंटे तक बारिश, दो दिन भारी बारिश का अलर्ट
x

भरतपुर न्यूज़: मानसून अब पूरे राजस्थान में एक्टिव हा़े गया है। अगले दो दिन में भरतपुर में अच्छी बारिश होने की संभावना है। बुधवार को भी 8 सेंटरों पर बरसात हुई। इसमें भुसावर में 40 एमएम, कुम्हेर 26, नदबई 20, डीग 8, कामां 11, सीकरी 1, पहाड़ी 2, उच्चैन में 12 एमएम बरसात हुई है। मौैसम केन्द्र जयपुर ने राजस्थान में अगले दो दिन भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। ये बारिश पूर्वी-दक्षिण राजस्थान के भरतपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा संभाग के जिलों में हो सकती है।

9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा शेष सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट है। इधर दिन भर छितराये बादल छाये रहे। इससे मौैसम में नरमी थी। इस कारण बुधवार को दिन के तापमान में 9 डिग्री की कमी आई है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री दर्ज किया गया। बादल और बारिश के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई है। आद्रर्ता 88.9 प्रतिशत दर्ज की गई।

सीकरी| कस्बे में दोपहर को करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई इससे लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि इसके बाद भी कई बार बूंदाबांदी भी हुई। आधे घंटे की तेज बारिश से नगर रोड पर पानी भर गया। जिससे वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। इस मार्ग पर सड़क बनाने वाली पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क के दोनों ओर नाले बनाए गए थे। लेकिन ये नाले सड़क के काफी ऊंचे बना दिए। इससे पानी इनमें नही जाता।

Next Story