राजस्थान

आंधी के बाद आई बरसात, गर्मी से मिली राहत

Shantanu Roy
2 July 2023 10:56 AM GMT
आंधी के बाद आई बरसात, गर्मी से मिली राहत
x
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर इलाके में आंधी के बाद हलकी बरसात से मौसम में बदलाव आया। इससे तेज गर्मी से राहत मिली। हालांकि बरसात बेहद कम समय के लिए हुई और ज्यादा तेज नहीं थी, लेकिन इससे मौसम में बदलाव जरूर आया। गर्मी से राहत मिली और सड़काें पर लोगों की आवाजाही बढ़ी। श्रीगंगानगर के आसमान में छाए बादल। दिन की शुरुआत में तेज गर्मी इलाके में दिन की शुरुआत तेज गर्मी के साथ हुई। सुबह आठ बजे के आसपास ही सूरज आंखें दिखाने लगा। दोपहर बारह बजे तक तो गर्मी से हाल बेहाल हो गया। परेशान लोग दोपहर के समय घरों में ही दुबके रहे। वहीं दोपहर बाद मौसम ने अचानक पलटी मारी। इस दौरान पहले तेज हवा चली। शुरुआत में धूप के साथ ही तेज हवा महसूस होने लगी, वहीं कुछ देर बाद धूप गायब हो गई और हलकी बरसात शुरू हो गई। यह करीब दस से पंद्रह मिनट तक चली। इसके बाद मौसम सामान्य हो गया। मौसम के एक्सपर्ट़स के अनुसार अभी इलाके में मौसम में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। हालांकि शुक्रवार को मौसम कुछ बदला लेकिन शनिवार को तापमान एक बार फिर बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।
Next Story