राजस्थान

केक काटकर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

Ashwandewangan
19 Jun 2023 1:02 PM GMT
केक काटकर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन
x

भरतपुर। भरतपुर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेता और हिंदुस्तान के युवाओं की धड़कन राहुल गांधी के जन्मदिन पर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भरतपुर के शहर कार्यालय खटाना भवन, बुद्ध की हाट पर केक काटकर कांग्रेस नेताओं ने एक दूसरे को केक खिलाकर बधाई दी और राहुल गांधी के आदर्शों पर चलकर भारत को जोड़ने का दृण संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पी सी सी सदस्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता साहब सिंह चौधरी एडवोकेट, पी सी सी सदस्य धर्मेन्द्र शर्मा, मनोनीत पार्षद रमेश पाठक, गंगाराम पाराशर मौजूद रहे वहीं अध्यक्षता पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दयाचंद पचौरी ने की सभी ने एक सुर में राहुल गांधी की भारत जोड़ने की मोहब्बत की दुकान खोलने की आपसी भाईचारे की संगठन को मजबूत करने की बातों पर गहन मनन करते हुए उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करने की बात करते हुए कहा की राहुल गांधी ने हिंदुस्तान भर का एक एक कांग्रेस कार्यकर्ता निष्ठा रखता है इस अवसर पर उपाध्यक्ष अवधेश शर्मा संगठन मंत्री लोकपाल सिंह महासचिव इंदु शेखर शर्मा अभिषेक तिवारी प्रवक्ता अशोक पांडे तांबी प्रवक्ता दिगंबर खटाना सहित कई अन्य लोग मौजूद थे। इससे पूर्व कांग्रेस नेताओं ने युवक कांग्रेस द्वारा निकाली गई। शहर जोड़ो यात्रा को लक्ष्मण मंदिर पर झंडी दिखाकर रवाना किया एवं पदयात्रा करते हुए व्यापारी एवं आमजन को कांग्रेस की रीति नीति से अवगत कराया।

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story