राजस्थान

राहुल गांधी का झालावाड़ में बिंदौरी नृत्य से होगा वेलकम

Admin Delhi 1
1 Dec 2022 10:16 AM GMT
राहुल गांधी का झालावाड़ में बिंदौरी नृत्य से होगा वेलकम
x

जयपुर न्यूज़: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 4 दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश करेगी। भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही है। पार्टी पदाधिकारी यात्रा में भीड़ जुटाने के लिए लगातार दौरा कर रहे है। वहीं, चवली बॉर्डर पर राहुल गांधी के बैनर और पोस्टर सड़कों के दोनों तरफ लगाए गए है। चवली से करीब 10 किमी दूर राहुल गांधी के लिए स्वागत द्वार तैयार किया जा रहा है। राजस्थान में प्रवेश करने पर चंवली गांव में राहुल गांधी का प्रसिद्ध बिंदौरी नृत्य से स्वागत किया जाएगा। कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे-52 राहुल गांधी यात्रा के चलते 4 से 8 दिसंबर तक बंद रहेगा। वहीं, यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 4 दिसंबर को झालावाड़ जिले के चंवली से राजस्थान में प्रवेश करेगी। भारत जोड़ो यात्रा 4 से 18 दिसंबर तक यानी कुल 15 दिन राजस्थान में रहेगी। इस दौरान राहुल गांधी सहित अनेक भारत यात्री व सह यात्री करीब 520 किमी पैदल चलेंगे। राजस्थान के 7 जिलों से होते हुए भारत जोड़ो यात्रा निकलेगी। झालावाड़ जिले में यात्रा 4-6 दिसंबर तक, कोटा-बूंदी-टोंक जिले में 7 से 10 दिसंबर तक, सवाई माधोपुर जिले में 11-12 दिसंबर, दौसा जिले में 13 से 16 दिसंबर तक और अलवर जिले में 17-18 दिसंबर को यात्रा निकलेगी। इसके बाद यात्रा अलवर जिले के रामगढ़ से होते हुए हरियाणा में प्रवेश करेगी।

राजस्थानी संस्कृति से रुबरु होंगे राहुल गांधी: राहुल गांधी को पूरे राजस्थान की संस्कृति से रूबरू करवाने के लिए जवाहर कला केंद्र और नेहरू युवा मंडल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिन-जिन जिलों से यात्रा गुजरेगी वहां पर 100 कलाकार अलग-अलग प्रस्तुतियां देकर राहुल गांधी को राजस्थान की संस्कृति से रुबरु कराएंगे। वहीं, झालावाड़ जिले में 50 कलाकार बिंदौरी नृत्य की प्रस्तुति देंगे।

Next Story